फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM strict on black marketing of fertilizer

खाद की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, दिए कड़े निर्देश

Wed, 27 Oct 2021 08:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
DM strict on black marketing of fertilizer
नवागत डीएम टीके शीबू बुधवार को जन सुनवाई कक्ष में जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने अफसरों को समस्याओं के समाधान का निस्तारण करने के साथ इसकी रैंडम चेकिंग कराने की भी हिदायत दी। कहा कि अगर अधिकारियों ने सिर्फ कोरम पूरा किया तो संबंधित अफसर की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता और जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र को निर्देश दिए कि ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही किसानों को उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित की जाए। जिले की सीमा से लगे प्रदेश में उर्वरक की काला बाजारी न होने दें। निजी और सहकारी विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री न करने पाएं ये भी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के पास कृषि योग्य जो भी भूमि हो, उसकी खतौनी के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। यह भी सुनिश्चित करें कि जिले में उर्वरक का कोई भी सरकारी, थोक, निजी व फुटकर विक्रेता अनावश्यक रूप से उर्वरक का भंडारण न करें। इसके लिए टीम बनाकर दुकानों का सघन निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed