फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM recommended action against ARTO enforcement

डीएम ने की एआरटीओ प्रवर्तन के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Mon, 18 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
DM recommended action against ARTO enforcement
सोनभद्र। रोजगार की तलाश में गैर प्रांतों व जनपदों में गए लोगों को लाकडाउन के दौरान जिले में लौटने पर उन्हें घर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था करने में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन एसके राय के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति कर दी। उन्होंने कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लाकडाउन के दौरान प्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच, क्वारंटीन सेंटरों में भोजन आदि की व्यवस्था के अनुपालन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एस राजलिंगम सोमवारको वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लाकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव के लिए किए गए उपायों के अनुपालन की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को गैर प्रांतों व जिलों से आए लोगों को उनके घर भेजवाने की लिए 24 घंटे के अंदर 200 बसों की व्यवस्था करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत दी कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए टीम भावना से काम करें। समीक्षा के दौरान बसों की व्यवस्था करने में लापरवाही मिलने पर एआरटीओ प्रवर्तन के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव परिवहन को संस्तुति भी की। साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों को गैर प्रांतों व जिलों से आने वालों को उनके घर भेजवाने के लिए 24 घंटे के अंदर 200 बसों की व्यवस्था की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौथे चरण का लॉकडाउन शुरू हो गया है। प्रवासी मजदूरों/नागरिकों की सख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सोनभद्र जिले से लगी चारो राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार की सीमाओं तथा सटे जिलों की सीमाओं पर प्रवेश स्थल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने आगाह किया कि ट्रांजिट प्वाइंट की क्षमता के निर्धारण की जिम्मेदारी सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों के अलावा अन्य संबंधित लोगों की होगी। निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले श्रमिकों को ट्रांजिट प्वाइंट पर सुबह आठ बजे तक हर हाल में भोजन उपलब्ध हो जाना चाहिए। इस कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह हिदायत भी दी कि मास्टर रजिस्टर पर बाहर से आने वाले सभी लोगों के बारे में पूरा विवरण दर्ज होता रहे। कहा कि समय से खाना-पानी व मेडिकल चेकअप सेवा का अवसर मानकर किया जाना चाहिए। समीक्षा बैठक में एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी,एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह, सीएमओ डा. एस के उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed