फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM nominated magistrates for nomination

नामांकन के लिए डीएम ने नामित किए मजिस्ट्रेट

Fri, 04 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM nominated magistrates for nomination
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम ने मजिस्ट्रेट नामित कर दिया है। वह विभिन्न कार्यों को अपनी निगरानी में पूर्ण कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम टीके शिबू ने बताया कि सहायक अभिलेख अधिकारी ओबरा शैलेंद्र मिश्र को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति द्वार से हाईवे के दोनों तरफ की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है। इसी प्रकार एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति द्वार पर, एडीएम न्यायिक भानु प्रताप सिंह को कलेक्ट्रेट गेट की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम वित्त राकेश सिंह कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर संपूर्ण नामांकन स्थल पर शांति व्यवस्था कराने के लिए जिम्मेदार होंगे। डीएम ने बताया कि नामांकन 10 से 17 फरवरी तक राजकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी और नाम वापसी 21 फरवरी को होगी। नामांकन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर लोढ़ी सोनभद्र में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed