फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM inspected the airport

निर्माणाधीन हवाई अड्डे का डीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 07 Feb 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the airport
म्योरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लोगों से निर्माण में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर कर विस्तारीकरण को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कराए जा रहे कार्यों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा किस क्षेत्र में क्या बनाया जा रहा है इसका भी विवरण लिया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जीएम महेंद्र कुमार भास्कर ने उन्हें बताया कि वन निगम द्वारा कराए गए पेड़ों की कटान के बाद बाउंड्रीवाल के विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने मैप के माध्यम से जिलाधिकारी को विस्तारीकरण से संबंधित जरूरी जानकारी दी। उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग के बारे में जिलाधिकारी एवं अन्य लोगों को जानकारी दी। डीएम ने निरीक्षण के दौरान मातहतों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की रुकावट हवाई अड्डे के विस्तारीकरण मे न आने पाए। विस्तारीकरण का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम के साथ अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह व एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार मौजूद रहे। हवाई अड्डे के निरीक्षण के बाद डीएम ने औरहवा गांव में बन रहे बंधी निर्माण का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed