फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM furious over the poor quality of the road

Sonebhadra News: सड़क की खराब गुणवत्ता पर भड़के डीएम, भुगतान रोकने का निर्देश

Sun, 21 May 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
DM furious over the poor quality of the road
सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने शनिवार को उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय केवली परिसर में बनाए गए डीप बोरवेल रिचार्ज पिट का औचक निरीक्षण किया। रिचार्ज पिट में आने वाले पानी के स्थानों का भी जायजा लिया। गांव के अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। सरोवर से सटे सड़क के निर्माण में अनियमितता पर कार्यदाई संस्था को संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ विशाल सिंह को निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों में बोर खराब पड़े हैं और रिचार्ज पिट का कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां शीघ्र कार्य शुरू कराए जाएं। डीएम ने मसी आदिनाथ अमृत सरोवर में जलभराव के लिए टेटी माइनर से बनाए गए पक्की नाली का निरीक्षण किया। नाली के माध्यम से सरोवर में पानी जाने में किसी प्रकार समस्या न हो इसके लिए संंबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गातौली गांव के सुनील कुमार को आवास न मिलने पर जानकारी ली। उन्हें पशु पालन कर आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अमृत सरोवर में पानी जल्दी सूख जाने के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। सरोवर में निरंतर पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। मौजूद लोगों से भी सहयोग की अपील की। अमृत सरोवर से सटे बनाई गई पक्की सड़क के निरीक्षण में मानक के अनुरुप सामग्री का इस्तेमाल न किए जाने की बात सामने आई। सड़क की गुणवत्ता ठीक न होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए जांच कर भुगतान पर रोक लगाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ सौरभ गंगवार, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीसी मनरेेगा रमेश कुमार यादव, रामाधार, रामलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed