फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM felicitated the toppers of UP board

Sonebhadra News: डीएम ने यूपी बोर्ड के टॉपरों को किया सम्मानित

Fri, 28 Apr 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
DM felicitated the toppers of UP board
मधुपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को डीएम चंद्रविजय सिंह ने शुक्रवार को सम्मानित किया। चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में डीएम ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया और उनका मार्गदर्शन भी किया।
विज्ञापन

डीएम ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में पहला स्थान पाने वाले कृष्णा सिंह के अलावा मेरिट सूची में चौथा स्थान पाने वाले आयुष विश्वकर्मा, इंटर की परीक्षा में तीसरा स्थान पाने वाली पूजा यादव, पांचवां स्थान पाने वाली अलका, सातवां स्थान पाने वाली श्वेता मौर्य के अलावा हर्ष मौर्य, विशाल राज, अजय कुमार मौर्य, आदर्श कुमार आदि को कॉपी-पेन, मिठाई, डिक्शनरी भेंट की। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में जगह बनाई है, जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम कॅरियर के लिए पहली सीढ़ी होती है। अभी आपको आगे और परिश्रम कर नए आयाम स्थापित करने हैं। अपने विद्यार्थी जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि हमने भी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा यूपी बोर्ड से ही पास की है। हाईस्कूल की परीक्षा में एक विषय में मुझे कम नंबर मिले थे। इसके बाद मैने ज्यादा मेहनत की, जिसका परिणाम रहा कि इंटर की परीक्षा में मुझे सातवां स्थान प्राप्त हुआ। मेहनत से बेहतर परिणाम मिलते हैं। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, डीआईओएस आरपी यादव, विद्यालय के प्रबंधक दयाशंकर सिंह, प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह कुशवाहा, विनय कुमार सिंह, यशवंत सिंह, राजाराम सिंह, रामचंद्र एडवोकेट, बाबू सिंह, बजरंगी कुशवाहा, डॉ. पी मौर्य, रमाकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफल छात्र-छात्राओं को दी बधाई
सलखन। जय ज्योति इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंध सुधीर मिश्रा व प्रधानाचार्य द्विजेंद्रनाथ मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। बताया कि विद्यालय के शिक्षकों की कठिन मेहनत और छात्र-छात्राओं का क्षिक्षा के प्रति लगन का प्रतिफल विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। इंटर मीडिएट विज्ञान वर्ग में वैभव चंद्र मिश्र ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही 20 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 14 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed