फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM did surprise inspection of ARTO office, stopped salary of three

डीएम ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, तीन का वेतन रोका

Tue, 19 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM did surprise inspection of ARTO office, stopped salary of three
राबर्ट्सगंज ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
अफसरों की लेटलतीफी और मनमानी पर शिकंजा कसने मंगलवार को डीएम खुद निरीक्षण पर निकल गए। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय और सदर ब्लाक का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कई कर्मचारी नदारद मिले। उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। एआरटीओ कार्यालय में साफ-सफाई ठीक न होने पर तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने की संस्तुति की। उन्होंने एआरटीओ को कार्यालय की व्यवस्थाएं सुधारने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन

सुबह 10.15 बजे डीएम सबसे पहले एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्हें देखते ही कार्यालय में अफरातफरी मच गई। विभिन्न कार्यों से दफ्तर में घूम रहे बिचौलिये खिसक लिए। उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्य में शिथिलता बरतने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आशा देवी, रामसूरत और सुधाकर के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए। तीनों से स्पष्टीकरण भी तलब किया। एआरटीओ को निर्देश दिया कि कार्यालय की साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराएं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गाड़ियों के फिटनेस टेस्टिंग व ड्राइवर टेस्टिंग टैंक के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि जिले में यह ट्रैक ही उपलब्ध नहीं है। उन्होंने तत्काल इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सदर ब्लाक : जेई समेत तीन अनुपस्थित
एआरटीओ कार्यालय से निकलने के बाद डीएम सुबह 10:35 बजे सदर ब्लाक कार्यालय पहुंचे। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो जेई पारसनाथ भारती, कनिष्ठ सहायक निप्पी सिंह, चौकीदार अशोक कुमार अनुपस्थित थे। तीनों से स्पष्टीकरण लेने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। डीएम ने निर्माण कार्यों से संबंधित पत्रावली का भी अवलोकन किया। नाली निर्माण, ग्रामीण सड़क निर्माण और तालाब-पोखरे के निर्माण से संबंधित पत्रावली सम्मिलित थी। पत्रावलियों में लगाए गए कार्यस्थल के फोटोग्राफ समुचित ढंग से नहीं लगे थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। बीडीओ को निर्देशित किया कि कार्यस्थलों के फोटोग्राफ पत्रावलियों में ठीक से लगवाएं। ऐसा न करने पर संबंधित पर कार्रवाई करें।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम चंद्र विजय सिंह।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम चंद्र विजय सिंह।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed