फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM and SP inspected, force deployed on border

डीएम और एसपी ने लिया जायजा, बार्डर पर फोर्स तैनात

Wed, 25 Mar 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected, force deployed on border
सोनभद्र। जिले में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस लिया है। बुधवार को राबट्र्सगंज समेत अन्य इलाकों में डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी भ्रमण कर जायजा लेते रहे। उधर पड़ोसी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के डीएम और एसपी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ एवं यूपी बार्डर पर धनवार आसनडीह का जायजा लेते हुए पूरी तरह आवागमन बंद करने का निर्देश दिया। जिले को स्पर्श करने वाले सभी जनपदों और प्रांतों के सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

देश में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शासन और प्रशासन अपने स्तर से हरसंभव प्रयास कर रहा है। बुधवार को राबट्र्सगंज नगर के नवीन सब्जी मंडी परिसर में डीएम एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जायजा लिया। डीएम ने नगर पालिका ईओ को दुकानदारों को लॉक डाउन का पालन कराते हुए निर्धारित समयसीमा तक ही दुकानें खोलने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद अधिकारियों ने नगर में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्वस्था का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बभनी संवाददाता के अनुसार कोरोना वायरस को लेकर बुधवार को बलरामपुर जिले के डीएम संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक टी.आर कोशिमा ने लॉक डाउन छत्तीसगढ़ बार्डर पर पहुंच कर जायजा लिया। कहा कि 24 घंटे बार्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहते हुए लॉक डाउन का पूरी तरह से सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed