फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Divisional commissioner bifurcated over poor progress of vaccination

टीकाकरण की खराब प्रगति पर बिफरे मंडलायुक्त

Wed, 17 Nov 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner bifurcated over poor progress of vaccination
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते मण्डलायुक्त। - फोटो : SONBHADRA
मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। नगवां, चोपन, म्योरपुर और दुद्धी सीएचसी पर टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई। इसमें तेजी लाने की हिदायत दी। ऐसा न होने पर संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सरकार कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को सुरक्षित करने के लिए कोविड टीकाकरण का महाभियान पूरे देश में चला रही है। इसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों व डॉक्टरों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है, जिसकी प्रशंसा भी की जा रही है। जहां कमियां हैं, उसे सुधार लें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि एक सप्ताह बाद कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की पुन: समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में जिस स्तर पर लापरवाही मिलेगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम टीके शिबू ने कहा कि मंडलायुक्त की ओर से जो भी निर्देश दिए गए हैं, उसका समयबद्ध ढंग से पालन किया जाएगा। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम राकेश सिंह, सीएमओ डॉ. नेम सिंह सहित सीएचसी-पीएचसी के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed