{"_id":"65b6aefa9467d61c830bb8b6","slug":"districts-second-stem-lab-built-in-ramgarh-inaugurated-today-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-108774-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रामगढ़ में बना जिले का दूसरा स्टेम लैब, उद्घाटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रामगढ़ में बना जिले का दूसरा स्टेम लैब, उद्घाटन आज
विज्ञापन
रामगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी अब विज्ञान, तकनीक, प्रौद्योगिकी और गणित में दक्ष बनेंगे। उन्हें कर को सीखने का मौका मिलेगा। इसके लिए विद्यालय में स्टेम लैब की स्थापना की गई है। एनटीपीसी की मदद से स्थापित यह स्टेम लैब जिले के ग्रामीण क्षेत्र का पहला स्टेम लैब है। 29 जनवरी को इसका उद्घाटन होगा। इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे उत्साहित हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए रामगढ़ कस्बे में पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज का संचालन पिछले सत्र से शुरू हुआ है। यहां बच्चों के लिए लैब की व्यवस्था नहीं थी। अति पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को रुचिकर बनाने और कर के सीखने के उद्देश्य से स्टेम लैब की स्थापना की गई है। यह जिले के ग्रामीण क्षेत्र की पहली और जिले की दूसरी लैब है। इससे पहले शक्तिनगर में भी एक लैब की स्थापना हो चुकी है। लैब में बच्चों को प्रेक्टिकल के लिए 80 तरह के यंत्र स्थापित किए गए हैं। इससे 150 तरह की जानकारी मिलेगी। एनटीपीसी के प्रोग्राम अधिकारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि इस माड्यूल के लगने से बच्चों का मानसिक विकास होगा। वह कम समय में अपने अनुभवों से ढेरों जानकारी हासिल कर पाएंगे। सबसे बड़ा फायदा समय की बचत होगी और बच्चे ज्यादा से ज्यादा अध्ययन कर सकेंगे। इसका संचालन भी आसान होगा और विज्ञान के अध्यापक आसानी से पढ़ा सकेंगे।
प्रधानाचार्य शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि 29 जनवरी को इस लैब का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे, डीआईओएस राजेंद्र यादव और एनटीपीसी के प्रबंधक संयुक्त रूप से करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
यह है स्टेम लैब
स्टेम यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ का संक्षिप्त नाम है। इस लैब में चारों विषयों को आसानी से समझने के लिए उनके प्रमुख सिद्धांतों पर आधारित उपकरण लगे हैं। प्रकाश का प्रवर्तन, अपवर्तन, पानी की गुणवत्ता, मौसम विभाग की जानकारी, आर्कमिडिज का सिद्धांत, मेंडल की सारिणी सहित अन्य जानकारी रुचिकर ढंग से मिलेगी।