फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District level trials for civil service sports will be held on August 8

Sonebhadra News: सिविल सेवा खेल में जिला स्तर पर ट्रायल अगस्त आठ को

Tue, 15 Jul 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
District level trials for civil service sports will be held on August 8
वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सिविल सेवा खेल का ट्रायल जिला स्तर पर आठ अगस्त से शुरू होगा। इसमें केवल पूर्णतः सरकारी सेवा में कार्यरत नियमित कर्मचारी ही भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि ट्रायल में स्वायत्तशासी संस्थाओं जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत व पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मी (जैसे अध्यापक व सहायक अध्यापक) भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की विभागीय स्थिति की जांच के बाद ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। सोनभद्र में जिला स्तरीय ट्रायल की शुरुआत 8 अगस्त को विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तरीय ट्रायल्स 12-13 अगस्त को मिर्जापुर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में होंगे, जबकि प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स 20-21 अगस्त को म्योरहाल, प्रयागराज में आयोजित किए जाएंगे।
बताया कि चयन ट्रायल्स में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारी खिलाड़ियों को ड्यूटी पर माना जाएगा। उन्हें अपने विभाग से कार्यमुक्ति प्रमाणपत्र तथा निर्धारित प्रारूप में आवेदन देना होगा। यात्रा भत्ता सहित अन्य सुविधाएं विभाग की ओर से नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी।
खिलाड़ियों को अपने नाम, आईडी नंबर, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, कार्यरत विभाग, सेवा में आने की तिथि, वर्तमान तैनाती व सेवा प्रकार (नियमित/दैनिक भोगी) सहित पूर्ण विवरण निर्धारित प्रारूप में भरकर प्रस्तुत करना होगा।


इन खेलों में होगा चयन
प्रदेश भर में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एवं बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, बॉडीबिल्डिंग, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट और हॉकी सहित कुल 17 खेलों में सरकारी कर्मचारियों के चयन और ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed