फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District Judge XI defeated DM XI by four wickets in Sonbhadra

जिला जज एकादश ने डीएम एकादश को चार विकेट से हराया

Sun, 07 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
District Judge XI defeated DM XI by four wickets in Sonbhadra
राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्टेडियम में शिल्ड के साथ जिला जज रजत सिंह जैन और डीएम ,एसपी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में रविवार को जज एकादश और जिलाधिकारी एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। मैच शुरू होने से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पंक्तिबद्ध होकर एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू हुआ। रोमांचक मुकाबले में जिला जज एकादश ने जिलाधिकारी एकादश को चार विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

जिला जज रजत सिंह जैन ने बैटिंग कर मैच का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी एकादश के कप्तान डीएम अभिषेक सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डीएम एकादश के बल्लेबाजों ने निर्धारित 16 ओवरों में 122 रनों का स्कोर खड़ा किया। रमेश कुमार ने 22 रन, अरविंद यादव ने 25 रन तथा डीएम अभिषेक सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी डॉ. राजीव सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह, कृषि अधिकारी पियूष राय, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, सीओ राम आशीष यादव ने भी बल्लेबाजी की। जिला जज एकादश की तरफ से राहुल मिश्रा ने विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला जज एकादश की टीम ने रोमांचक तरीके से दो गेंद शेष रहते यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। जिला जज एकादश की तरफ से मानवेंद्र ने 16 गेंद पर 4 छक्के व 2 चौके की सहायता से 34 रन व पंकज श्रीवास्तव ने दो छक्के की सहायता से 28 रन बनाए। डीएम एकादश की तरफ से रमेश कुमार ने तीन व राजीव सिंह ने दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए मानवेंद्र को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया गया। कमेंटेटर सीओ राजकुमार तिवारी, जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी और आनंद चौबे रहे। डीपीओ डॉ. अमरेंद्र प्रोत्सायन, जिला कमांडेट होमगार्ड विनोद झा, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग अधिकारी शशिभूषण शर्मा, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed