फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District Athletics Association honored female athletes

महिला एथलीटों को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने किया सम्मानित

Wed, 15 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
District Athletics Association honored female athletes
ओबरा में महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करते रमेश सिंह यादव। - फोटो : SONBHADRA
आंबेडकर स्टेडियम में बुधवार को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में दो महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के जिला महासचिव व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एथलीट कोच दिनेश सिंह ने बताया कि परियोजना में कार्यरत दो महिला खिलाड़ियों ने चेन्नई में आयोजित पांच दिवसीय 42वीं अखिल भारतीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

परियोजना में लिपिक के पद पर कार्यरत तृप्ति राय ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान और चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं संगीता मसीह ने हैमर थ्रो में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर पूरे देश में ओबरा परियोजना का नाम रोशन किया है। इसके पूर्व भी दोनों महिला खिलाड़ी परियोजना से संबंधित खेलों में अच्छा स्थान प्राप्त कर जनपद सहित परियोजना का मान बढ़ा चुकी हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश सिंह यादव और उपाध्यक्ष रामवृक्ष यादव यादव ने शाल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, विद्युत कार्यालय कार्मिक संघ के प्रदेश महासचिव शाहिद अख्तर, राष्ट्रीय खिलाड़ी इं. केके माली, फुटबॉल खिलाड़ी जवाहिर तथा मनोज कुमार आदि ने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed