{"_id":"64330691dc9d57a2e409dbd4","slug":"distribute-tablets-to-students-sonbhadra-news-c-20-1-146432-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: छात्र-छात्राओं काे बांटा टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: छात्र-छात्राओं काे बांटा टैबलेट
विज्ञापन
ओबरा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड़ और ब्लाक प्रमुख चोपन लीला देवी की ओर से पीजी काॅलेज ओबरा में रविवार को टैबलेट वितरित किया।
एमए, एमएससी, एमकॉम के तृतीय सेमेस्टर के 402 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट वितरित करने के बाद उन्हे संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि टैबलेट युवाओं को आधुुनिक शिक्षा से जोड़ने में कारगर होगा। इससे वे देश दुनिया के किसी भी हिस्से की जानकारी कुछ ही समय में प्राप्त कर सकेंगे। महाविद्यालय में ऑडिटोरियम की अनुपलब्धता और शिक्षकों को दूर करने के लिए जल्द ही ऑडिटोरियम का निर्माण कराने और शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को भरने का आश्वासन दिया।
वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर नवीन पदों को सृजित कराने के संबंध में पहल करने की घोषणा किया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि नि:शुल्क टैबलेट वितरण योजना निश्चित रूप से युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष सैनी ने किया। टेबलेट वितरण के दौरान डॉ. राधाकांत पांडेय, विकास कुमार, राजेश प्रसाद, रंजीत सिंह, विभा व दिनेश पाठक आदि मौजूद रहे।