फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Disrupted power supply in 24 villages of four days

24 गांवों में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 14 Aug 2016 11:12 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 14 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Disrupted power supply in 24 villages of four days
बभनी विद्युत सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते कर्मी।
विद्युत सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से 24 गांवों की बिजली आपूर्ति चार दिनों से ठप है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस पर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, कर्मचारी जल्द आपूर्ति बहाल होने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पिपरी पावर हाउस से बभनी सब स्टेशन को विद्युत सप्लाई की जाती है। बारिश के दौरान 11 अगस्त को दोपहर बाद से बिजली गुल हुई है। इसकी प्रमुख वजह सब स्टेशन में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक तकनीकी खराबी आना बताया जा रहा है। इसके चलते बभनी सब स्टेशन से जुड़े बभनी, चपकी, असनहर, संवरा, डूभा, पोखरा, आसनडीह, खोतो महुआ, करकच्छी, बचरा, भंवर, अरझट, मचबंधवा, रनदह, धनवार, चौना, वैना, कोगा, हथियार, बड़होर, राजा सरई, नधिरा, घघरी और घघरा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। 
विज्ञापन


उमेश चंद्र पांडेय और पवन कुमार का कहना है कि चार दिनों से बिजली गुल है। बिजली न होने की वजह से मोबाइल चार्ज भी नहीं हो पा रहा, नतीजन लोगों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा एसएमएस, फेसबुक और वाट्सअप के जरिए स्वतंत्रता दिवस का शुभकामना संदेश भी भेजना मुमकिन नहीं। सुनील कुमार गुप्ता, मोहन प्रसाद, मुहम्मद इकबाल,  गयासुद्दीन,  जेपी जायसवाल और मनोज कुमार ने कहा कि अगर स्वतंत्रता दिवस पर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed