फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Disputes of seven couples were resolved

Sonebhadra News: सात दंपतियों के विवादों का किया निपटारा

Thu, 24 Jul 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Disputes of seven couples were resolved
सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की सराहनीय पहल सामने आई है। महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज की सूझबूझ और सकारात्मक प्रयासों से पारिवारिक विवादों में उलझे सात दंपतियों में से पांच जोड़े आपसी मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने को तैयार हो गए। दो प्रकरणों में अगली तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को महिला थाने पर आयोजित परामर्श केंद्र में थानाध्यक्ष सविता सरोज और उनकी टीम ने पारिवारिक विवादों में उलझे दंपतियों की गंभीरता से सुनवाई की। आपसी बातचीत और समझाइश के जरिये पांच जोड़े हंसी-खुशी साथ रहने के लिए राजी हुए। थानाध्यक्ष ने न केवल कानूनी दृष्टिकोण से उन्हें मार्गदर्शन दिया, बल्कि रिश्तों को जोड़ने की मानवीय पहल भी की। सविता सरोज ने बताया कि परामर्श केंद्र में आने वाले प्रत्येक दंपती की समस्या को संवेदनशीलता से सुना जाता है। उन्हें समझाया जाता है कि विवाद का हल संवाद और समझ से ही निकलता है। थानाध्यक्ष ने सभी जोड़ों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed