फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dispute for keep away the encroachment

ओबरा सी के लिए अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विवाद

Fri, 29 Apr 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 29 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
dispute for keep away the encroachment
ओबरा सी परियोजना विस्तारीकरण के लिए अतिक्रमण हटवाने के दौरान अफसरों से नोकझोंक करते लोग। अमर उजाला
ओबरा सी परियोजना के विस्तारीकरण के लिए शुक्रवार को परियोजना की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आर्य समाज के पास लोगों ने सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण हटाने की मोहलत मांगते हुए जेसीबी रोक दिया।
विज्ञापन


परियोजना के अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय दिया है। परियोजना के विस्तारीकरण में लगाई जाने वाली ओबरा सी परियोजना को लेकर शुक्रवार को वीआइपी रोड पर सड़क के किनारे जेसीबी अतिक्रमण हटवाने लगी। लोगों ने सिविल प्रबंधन का जमकर विरोध किया। मौके पर अधिकारियों ने पांच मई तक का समय देते हुए स्वत: अतिक्रमण और दूकानों को हटाने का कड़ा निर्देश दिया।
विज्ञापन


बता दें कि परियोजना की जमीन पर कई जगह लोगों ने गलत तरीके से अतिक्रमण कर दूकान, गुमटी, झोपड़ी बनाकर लंबे अरसे से जीवनयापन कर रहे हैं। समय-समय पर परियोजना प्रशासन ने इसे हटाने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। परियोजना कॉलोनी क्षेत्र में भी अवैध तरीके से कई स्थानों पर अतिक्रमण कर परियोजना की बिजली, पानी का उपयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले में सिविल विभाग के अधिशासी अभियंता इं. आरपी मल्ल ने बताया कि करीब एक माह पूर्व ध्वनि विस्तारक यंत्र और समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित कर अतिक्रमण हटाने की जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद लोग अपने मनमानी पर अड़े हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि सप्ताह भर के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो परियोजना प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। इस मौके पर सिविल विभाग के अधिशासी अभियंता हरेंद्र गुप्ता, संजय                   महतो, बृजेश, राघवेंद्र प्रताप सिंह, उत्तम कुमार, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed