फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Displeasure expressed over not buying paddy from Token number

टोकन नंबर से धान खरीद न होने पर जताया असंतोष

Wed, 09 Dec 2020 07:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over not buying paddy from Token number
घोरावल क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से किसान यात्रा में शामिल पूर्व विधायक रमेशचंद्र दुबे। - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के पदाधिकारियों ने बुधवार को घोरावल उपमंडी समिति परिसर और पिपरवार गांव में संचालित धान क्रय केंद्र जाकर किसानों से संपर्क किया। धान खरीद में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। भाकियू जनशक्ति के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर टोकन नंबर के हिसाब से खरीद नहीं हो रही थी। कई किसानों ने बताया कि बाद में आया धान पहले तौल लिया जा रहा है। कुछ किसान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार एक हफ्ते से ज्यादा समय से कर रहे हैं। देवरीकाठ के किसान चंद्रशेखर ने बताया कि 30 अक्तूबर को नंबर लगाया था। अभी तक घोरावल मंडी केंद्र पर चक्कर लगा रहे हैं। धान क्रय केंद्र पिपरवार पर केन्द्र प्रभारी हम लोगों को देखकर दस मिनट में आते हैं कहकर चले गए, फिर लौटकर नहीं आए। टोकन रजिस्टर देखने के लिए मांगा लेकिन नहीं दिया गया। किसानों ने बताया कि जितनी खरीद पोर्टल पर दिखाई पड़ती है, वास्तविक तौल उतनी नहीं हो रही है। इससे किसानों में आक्रोश है। नेताओं ने कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद पटेल, ब्लॉक महासचिव राजेश मौर्या, मीडिया प्रभारी पंकज उपाध्याय समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed