फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Display board work started at Sonbhadra station

Sonebhadra News: सोनभद्र स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड का काम शुरू

Mon, 18 Aug 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Display board work started at Sonbhadra station
सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर लंबे समय के इंतजार के बाद यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाने लगी हैं। रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफाॅर्म के साथ ही मुख्य भवन और टिकट काउंटर के पास डिस्प्ले बोर्ड लगाने की कवायद शुरू हो गई है। कई जगह अब तक डिस्प्ले बोर्ड लगाए भी जा चुके हैं। जल्द ही इसका संचालन भी शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को ट्रेनों के सही कोच के बारे में जानकारी करने की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सत्र 2024-26 की बैठक जून माह में प्रयागराज में हुई थी। इसमें समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम की तरफ से सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। बताया कि स्टेशन पर कोच इंडिकेटर व डिस्प्ले बोर्ड की स्वीकृति दो वर्ष पूर्व ही मिल चुकी है। बावजूद इसके कोच इंडिकेटर और डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम शुरू नहीं हो सका है। जबकि इस स्टेशन पर नई दिल्ली से रांची के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव भी शुरू हुए काफी समय हो गया है। बैठक में बताया गया था कि जैसे ही रेलवे स्टेशन का भवन निर्माण पूरा होगा, संबंधित उपकरणों को स्थापित कर डिस्प्ले व अनाउंसमेंट सिस्टम को चालू कर दिया जाएगा। इसी क्रम में सोनभद्र स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम शुरू हो गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सोनभद्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर डिस्प्ले बोर्ड लग चुका है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम चल रहा है। दोनों प्लेटफाॅर्म पर 25-25 की संख्या में डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा चुके हैं। मुख्य भवन और टिकट काउंटर के पास भी डिस्प्ले बोर्ड लग गया है। कनेक्शन करने की प्रक्रिया चल रही है। मशीनें मंगा ली गई हैं, अगले महीने तक भवन का निर्माण कार्य पूरा होने पर उसमें मशीनें शिफ्ट की जाएंगी और फिर डिस्प्ले बोर्ड व अनाउंसमेंट सिस्टम को चालू कर दिया जाएगा। समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम का कहना है कि सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड लगने के बाद यात्रियों को कोच के बारे में जानकारी आसानी से मिल सकेगी। यह कार्य मानकों के अनुरूप अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed