फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Discussion on name increase in voter list

मतदाता सूची में नाम बढ़वाने पर हुई चर्चा

Thu, 21 Jun 2018 11:40 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Thu, 21 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Discussion on name increase in voter list
बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष विजय यादव।
सपा जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारियों को मतदाता सूची में बूथ वार नाम बढ़वाने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों को कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना है। ऐसे में एक जनवरी 2019 के पूर्व की विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण की यह अंतिम प्रक्रिया है। इसी के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। कहा कि ऐसी दशा में संगठन का यह दायित्व है कि इस बार पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से कराया जाए। जिला महासचिव सईद कुरैशी ने कहा कि एक एक कार्यकर्ता इस कार्य को अपनी जिम्मेदारी के साथ प्रत्येक बूथ पर जाकर कराएं। बैठक में राम निहोर यादव, हिदायत उल्ला खां, विजय शंकर जायसवाल, मंदाकिनी पांडेय, बुद्धिनारायण यादव, निधि पांडेय, लालव्रत यादव, प्रमोद यादव, बाबूलाल, शेकरार अहमद, रामसेवक, फारुक अली, राम संजीवन, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed