फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Disaster friends honoured MP Chhotelal expressed gratitude for raising the issue in the House

Sonbhadra :आपदा मित्रों ने सांसद छोटेलाल का किया सम्मान, सदन में मुद्दे उठाने पर जताया आभार

Mon, 06 Jan 2025 05:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 05:55 PM IST
सार

आपदा मित्रों ने सांसद छोटेलाल खरवार का अभिनंदन किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।

विज्ञापन
Disaster friends honoured MP Chhotelal expressed gratitude for raising the issue in the House
सांसद का सम्मान समारोह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आपदा मित्र एसोसिएशन ने सोमवार को रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार का अभिनंदन किया। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि आपदा मित्रों की समस्याओं को सदन में शीतकालीन सत्र के दौरान उठाया जाएगा।

सरकार की ओर से घोषित पांच लाख का बीमा लागू करते हुए बीमा की राशि 30 लाख रुपये करने, सभी आपदा मित्र एवं आपदा सखी को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतनमान 26000 रुपये की गारंटी, बीमा, ईपीएफएफ सहित अन्य सुविधा देने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐसे नेता हैं, जो हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं। नेशनल आपदा मित्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि सांसद छोटेलाल खरवार ही एकमात्र ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने 2016 से लेकर अब तक 105900 बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा मित्रों की चुनौतियां एवं समस्याओं को सदन में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 2005 के संशोधित विधेयक 2024 के दौरान बेबाकी से रखा। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, त्रिपुरारी गोंड, सनी पटेल, वीरेंद्र सिंह यादव, रामबचन राजभर, विवेक, प्रवीण कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed