{"_id":"b011829058af1f3e3b7f36cd0d4b58ba","slug":"dirty-water-from-flowing-over-the-road-rage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गंदा पानी बहने से नाराजगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गंदा पानी बहने से नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका अब तक गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं कर सका है। नई बस्ती हो या फिर दीप नगर, हर जगह हल्की बारिश में भी लोगों के घरों में गंदा पानी घुस जाता है। इससे जहां लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है वहीं संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। नाली का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस रहा है जिससे लोगों में असंतोष है।
क्षेत्र के नसीम, खलिकुननिशा, साबिरा का कहना है कि नगरपालिका चेयरमैन से पानी निकासी की समस्या से अवगत कराया जा चुका है। शनिवार को वार्ड में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस दुर्दशा के लिए सीधे तौर पर चेयरमैन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि पालिका प्रशासन चाहे तो नालियों की प्रतिदिन सफाई हो लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। जबकि इस बाबत कितनी ही शिकायतें की गईं।प्रदर्शन करने वालों में नूरेशा, हसीना बानो, इजहार, शाहिद, नसीर, नसीम खां, ज्योति, इमरान, इरफान आदि रहे।