फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Difficulties in rain, coal production stumbled

बारिश में बढ़ी मुश्किलें, कोयला उत्पादन लड़खड़ाया

Sun, 21 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Difficulties in rain, coal production stumbled
शक्तिनगर। क्षेत्र में कई दिनों से जारी बारिश ने कोल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्य खदानों में पानी भरने से कोयला उत्पादन पर असर पड़ने लगा है। सबसे बुरा हाल एनसीएल के दुद्धीचुआ कोयला प्रोजेक्ट के खदान क्षेत्र की है। यहां मुख्य खदान में बारिश के पानी में पांच दिन पहले डूबे सौ टन भार वहन क्षमता के करोड़ों के डंपर को अथक प्रयास के बाद रविवार को बाहर निकाल लिया गया। कोल प्रोजेक्ट के कर्मचारियों के मुताबिक जून माह में उम्मीद से काफी अधिक बारिश के पानी का दबाव बढ़ने से जल निकासी की व्यवस्था छोटी पड़ गई। बावजूद खदान क्षेत्र के मुख्य कोल सेक्शन में जमे पानी व मशीनों को निकालने का कार्य किया जा रहा है। कुछ इसी तरह की स्थिति अन्य कोयला खदानों में भी है। बारिश की वजह से खदानों में फिसलन बढ़ने का असर कोल परिवहन के साथ अन्य गतिविधियों पर देखा जा रहा है। रविवार को भी हुई बारिश से कोल उत्पादन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बारिश के वजह से कोल प्रबंधन को बड़ी क्षति पहुंची है। एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से पैदा हुई स्थिति से निबटने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि दुद्धीचुआ में बड़े पंपों के जरिए पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है। पानी घुसने से कोयला उत्पादन पर प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed