{"_id":"64caa067c41ced170201a6a7","slug":"diarrhea-spread-in-private-school-hostel-32-children-ill-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-1792-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: निजी विद्यालय के छात्रावास में फैला डायरिया, 32 बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: निजी विद्यालय के छात्रावास में फैला डायरिया, 32 बच्चे बीमार
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। डायरिया का प्रकोप जिले में बढ़ता जा रहा है। स्वच्छ पेयजल के समुचित इंतजाम न होने से स्थिति बिगड़ रही है। नगर में संचालित एक निजी विद्यालय के छात्रावास में 32 बच्चे डायरिया की चपेट में आ गए। लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की जांच कर दवाएं दी। उन्हें ताजा भोजन करने, साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई है।
नगर में विश्व हिंदू परिषद के गिरी वासी वनवासी सेवा प्रकल्प की ओर से विवेक शिशु मंदिर विद्यालय संचालित है। इसके छात्रावास में 93 बच्चे रहकर शिक्षा लेते हैं। बताया जाता है कि सबसे पहले सोमवार को 4 बच्चे, फिर मंगलवार को 5 बच्चे बीमार हुए। सभी को पेट में दर्द, मरोड़ और दस्त की शिकायत थी। उन्हें सीएचसी घोरावल भेजकर उपचार कराया गया। बुधवार को भी कई बच्चे अचानक बीमार पड़ गए।
बीमार बच्चों में अनुसूइया कक्षा 3, कृपाशंकर कक्षा 6, प्रियंका कक्षा 3, श्रेया कक्षा 4, रेशम पाल कक्षा 6, पूनम कक्षा 6, लवकुश कक्षा 6, भगवान दास कक्षा 5, इंद्रमणि कक्षा 6, आशु कक्षा 3, अंकित कक्षा 6, मोहित कक्षा 5, अनू कक्षा 7, सुदामा कक्षा 5, किशन कक्षा 5, विकास कक्षा 5, उमेश कक्षा 5, शिवम कक्षा 6, राकेश कक्षा दो, दीपू कक्षा 9, अनिल कक्षा 4, सुंदरम कक्षा 3, प्रदीप कक्षा 7,राजन कक्षा 6 ,राम ब्रृक्ष कक्षा 5 ,राधा कक्षा 2 ,अंशु कक्षा 3 ,राकेश कक्षा 6 ,रवि राय कक्षा 6 शामिल रहे।
विज्ञापन
अचानक से बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। प्रकल्प के अधीक्षक महेंद्र कुमार ने घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सूचना दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार सरोज की अगुवाई में चिकित्सा टीम विद्यालय परिसर में पहुंची। कैंप लगाकर बीमार बच्चों का उपचार किया। सीएमओ के निर्देश पर जिले की टीम भी विद्यालय पहुंची और बच्चों का परीक्षण कर दवाएं दी। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ नरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं। दूषित पानी और भोजन के कारण बच्चे बीमार हुए हैं। बच्चों को पानी उबालकर पीने और ताजा भोजन करने की सलाह दी गई है।