फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diarrhea increasing, six patients including teenager found again

Sonebhadra News: बढ़ रहा डायरिया, किशोरी समेत छह मरीज फिर मिले

Mon, 02 Sep 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea increasing, six patients including teenager found again
बभनी विकासखंड के पोखरा, बचरा बरवाटोला, बभनी गांव में डायरिया पांव पसार रहा है। सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों के मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनके उपचार में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

पोखरा गांव निवासी सुखवंती (45) पुत्री राधाकृष्ण, मुन्नी (35) पत्नी शंखलाल, चंदा (16) पुत्री राधाकृष्ण, बचरा निवासी केवलपती (54) पत्नी शिवशंकर, बभनी निवासी विजय कुमार (50) पुत्र बेचन, देवमूरत (55) को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसके पहले बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर और डूमरहर गांव में डायरिया से मौत भी हो चुकी है। गांव में झोलाछाप ग्रामीणों का मनमानी उपचार कर रहे हैं। मरीजों को भर्ती कर बोतल पानी चढ़ा रहे हैं। एक होम्योपैथिक क्लीनिक में भी मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग इससे बेपरवाह बना हुआ है। सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. राजन सिंह ने बताया कि जो भी मरीज आ रहे हैं, उनका उपचार किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को पानी का प्रयोग उबाल कर करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed