फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diarrhea continues in Sonbhadra's Belvania, six new patients admitted to CHC

सोनभद्र के बेलवनिया में डायरिया का कहर जारी, छह नए मरीज सीएचसी में भर्ती

Fri, 27 Aug 2021 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea continues in Sonbhadra's Belvania, six new patients admitted to CHC
बेलवनिया गांव में डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार की रात भी छह नए डायरिया पीड़ितों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं कई अन्य मरीजों का आसपास के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को पूरे दिन गांव में डटी रही।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गांव में बीमारी का कहर बना हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह गर्भवती महिला शहाना (22) की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली। गांव के आठ लोगों को आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद देर रात जुबेर (22) पुत्र बंधु, आरती (14) पत्नी जगदीश, अनीता (28) पत्नी किशन, शीला (26) पत्नी रंजू, बिफनी (65) पत्नी विशुन, सुमेर (25) पुत्र बंधु को भी घोरावल सीएचसी लाया गया। पूर्व ग्राम प्रधान प्रीतनारायण सिंह का कहना है कि पूरा बेलवनिया गांव डायरिया की चपेट में है और अब तक करीब 50 लोग डायरिया से पीड़ित हो चुके हैं। इनमें से 15 से अधिक लोग सीएचसी में भर्ती हुए, जबकि तमाम लोगों ने निजी अस्पतालों में उपचार कराया है। डायरिया की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को डॉ. देवेश पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर पीड़ितों का उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बेलवनिया गांव के आधा दर्जन डायरिया मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की तबियत में सुधार है। बेलवनिया गांव में डायरिया मरीजों के उपचार के लिए जिला मुख्यालय से टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed