फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diamond Cup Kabaddi Competition: Gadhwa won the title by defeating Kakri

डायमंड कप कबड्डी प्रतियोगिता : ककरी को हराकर गढ़वा ने जमाया खिताब पर कब्जा

Mon, 10 Jan 2022 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Diamond Cup Kabaddi Competition: Gadhwa won the title by defeating Kakri
डिबुलगंज स्थित औराडांड परिषदीय विद्यालय में आयोजित राम प्यारे पनिका स्मृति डायमंड कप कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग के फाइनल में ककरी को परास्त कर गढ़वा की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलडोमरी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह उर्फ बांके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्होंने उन्हें खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। रोमांचक मुकाबले के शुरुआत में ककरी की टीम ने बढ़त बनानी शुरू की तो मेजबान होने के नाते उसे दर्शकों का भी भरपूर समर्थन प्राप्त किया। मध्यांतर तक मामला बराबरी पर रहा। उसके बाद एकाएक बाजी पलटते हुए गढ़वा की टीम ने 51-32 के भारी अंतर से बाजी अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि बांके सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। अंपायर की भूमिका का निर्वहन आजाद और अभय कुमार ने किया। डिबुलगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, समिति के अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed