{"_id":"6626c122f33f43061c064124","slug":"dharamshala-intersection-86-bike-riders-passed-in-30-minutes-only-17-were-wearing-helmets-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-112174-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला चौराहा: 30 मिनट में 86 बाइक सवार गुजरे, सिर्फ 17 ने लगाया था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला चौराहा: 30 मिनट में 86 बाइक सवार गुजरे, सिर्फ 17 ने लगाया था हेलमेट
विज्ञापन
आए दिन हो रहे सड़क हादसों के बाद भी न वाहन चलाने वालों को चिंता है और न ही नियमों का पालन कराने वालों को कोई फिक्र। नगर की सड़कों पर बेखौफ यातायात नियम तोड़े जा रहे हैं। सोमवार को यातायात सुरक्षा पखवाड़ा के पहले दिन ही अलग-अलग क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी के नजारे दिखे। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट फर्राटे भरते वाहन सवार नियमों से बेपरवाह नजर आए।
रॉबर्ट्सगंज के धर्मशाला से घोरावल मार्ग पर तीस मिनट में लगभग 86 बाइक सवार चौराहे गुजरे, लेकिन उनमे सिर्फ 17 लोगों ने ही हेलमेट पहन रखा था। रॉबर्ट्सगंज के बढौली चौक से पन्नूगंज रोड पर बीस मिनट में 64 बाइक सवार गुजरने वालों में सिर्फ 13 हेलमेट प्रयोग करते नजर आए।
रॉबर्ट्सगंज चंडी तिराहा से वाराणसी मार्ग पर 20 मिनट में लगभग सौ बाइक सवार गुजरे, जिसमें लगभग 15 बाइक सवार हेलमेट में नजर आए। यह वह स्थान हैं, जहां हर वक्त यातायात पुलिस तैनात रहती है। ऐसे में अन्य क्षेत्रों का अंदाजा लगाया जा सकता है। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुघर्टना में मौतें हो रही हैं।