{"_id":"5adf683d4f1c1b340a8b636c","slug":"dgm-s-disaster-at-the-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीएम के आवास पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीएम के आवास पर किया हंगामा
sonbhadra
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा तापीय परियोजना के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) सिविल इं. आरके सिंह के आवास पर सोमवार की रात सवा 11 बजे कुछ लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे परियोजना के अभियंताओं और कर्मचारियों से उत्पातियों की मारपीट हो गई। पुलिस ने उत्पात मचा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार हो गए। रात्रि करीब ढाई बजे प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी थाने से हटे। मंगलवार को तीनों आरोपी दलवीर सिंह, सरनदीप सिंह व झिरमल सिंह का पुलिस ने चालान कर दिया। विवाद परियोजना का आवास खाली को लेकर हुआ था।
परियोजना के उपमहाप्रबंधक सिविल इं. आरके सिंह ने ओबरा थाने में तहरीर दी कि रात सवा 11 बजे उनके आवास पर कुछ लोग पहुंचे और लोहे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने के साथ ही गाली गलौज करने लगे। इस पर उन्होंने डायल 100, ओबरा थानाध्यक्ष, सीआईएसएफ, परियोजना की सुरक्षा एजेंसी, मुख्य महाप्रबंधक को फोन से सूचना दी। परियोजना के अधिकारियों, कार्मिक संगठनों को भी बताया। सूचना पर मौके पर मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह के साथ ही अभियंता, कर्मचारी नेता मौके पर पहुंच गए।
यहां अभियंताओं, कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे लोगों की पिटाई शुरू कर दी। परियोजना के सुरक्षा गार्ड, सीआईएसएफ के जवान, और पुलिस भी मौके पर पहुुंची। पुलिस ने उत्पात मचा रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख कई उत्पाती मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
परियोजना कर्मियों के बढ़ते दबाव को देख पुलिस ने देर रात करीब ढाई बजे दलवीर सिंह पुत्र स्व.जरनैल सिंह, सरनदीप सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, झिरमल सिंह पुत्र अजीत सिंह सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उत्पात के दौरान ही मौके पर पहुंचे तमाम अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर ने हमले को लेकर भारी नाराजगी जताई।
अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव इं.अदालत वर्मा, अधिकारी एसोसिएशन के सचिव इं. मनीष मिश्रा, बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जूनियर इंजीनियर्स संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष इं. आरजी सिंह, बीडी विश्वकर्मा, इं. बीएन सिंह ने नाराजगी जताई और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।