{"_id":"6550d9a4e401a6a11e0995ad","slug":"devotees-worshiped-ganesh-lakshmi-by-decorating-the-pandal-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-5822-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पंडाल सजाकर भक्तों ने की गणेश-लक्ष्मी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पंडाल सजाकर भक्तों ने की गणेश-लक्ष्मी की पूजा
विज्ञापन
सोनभद्र। दीपों के त्योहार दीपावली के अवसर पर जगह-जगह पंडाल सजाकर गणेश-लक्ष्मी का पूजन-अर्चन किया जा रहा है। रविवार को पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश लक्ष्मी का पूजन किया गया। राबर्ट्सगंज नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सजाए गए पूजा पंडालों में विधि विधान से गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करते हुए पूजन-अर्चन किया गया। कई स्थानों पर भक्तों ने भजन-कीर्तन भी किया।
राबर्ट्सगंज नगर के साईं चौक के पास, उत्तर मोहाल, धर्मशाला चौक के समीप पंडाल में मूर्ति स्थापित की गई। इसी तरह राबर्ट्सगंज नगर से सटे सजौर में, बेठिगांव में पंडाल सजाकर गणेश-लक्ष्मी का विधि पूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। पंडाल में बज रहे भक्तिगीतों पर भक्तगण झूमते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी जगह-जगह पंडाल सजाकर गणेश-लक्ष्मी का पूजन-अर्चन किया गया।
मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
राबर्ट्सगंज नगर के साथ ही आस-पास के ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी-देवताओं के मंदिर को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नगर स्थित रामजानकी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, साईं मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सजावट की गई है। इसी तरह से दुद्धी स्थित हनुमान मंदिर की सजावट देखते ही बन रही थी। रेणुकूट और चोपन नगर में भी स्थित देवी-देवताओं के मंदिर को आकर्षक सजाया गया है।
विज्ञापन
अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्न
केकराही। करमा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भरुहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में अखंड रामचरितमानस का पाठ रविवार को भंडारे के साथ संपन्न हुआ। भंडारा में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां ग्रामीण जन के सहयोग से गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शनिवार से प्रारंभ हुआ। अखंड मानस का पाठ रविवार को आरती पूजन के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अशोक त्रिपाठी, सुशील नाथ त्रिपाठी, अरविंद नाथ त्रिपाठी, राधेश्याम त्रिपाठी, हर्षनाथ त्रिपाठी, विजय शंकर त्रिपाठी ,चक्रवर्ती नाथ त्रिपाठी आदि रहे।