फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees rejoice on Shyam's bansi, Nayan stays on the seductive tableaux

श्याम की बंसी पर भक्त मगन, मोहक झांकियों पर ठहरे नयन

Tue, 31 Aug 2021 09:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Devotees rejoice on Shyam's bansi, Nayan stays on the seductive tableaux
अनपरा लैंको में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजा पूजा पांडाल। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नंद गोपाल के जन्मोत्सव की सोमवार की रात जिले में धूम रही। जगह-जगह मोहक झांकियां सजाई गई। कहीं ग्वालों के साथ बाल गोपाल माखन चुराते दिखे तो कहीं राधारानी के साथ बंसी बजाकर रास रचाते रसिया श्याम को सजाया गया। श्याम सलोना ही मोहक झांकियों को निहारने लोग रात भर सड़कों पर घूमते रहे। भजन-कीर्तन के साथ महिलाओं ने सोहर गाकर श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस परिसर में श्रीकृष्ण के विविध रुपों को झांकियों में सजाया गया। यहां एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पूजन किया। एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। जादू के खेल से लोगों का मनोरंजन हुआ। कलेक्ट्रेट कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पर एडीएम आशुतोष दुबे ने पूजन कराया। यहां पीओ डूडा राजेश उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी ओंकार यादव, मनोज गिरी, राहुल यादव आदि मौजूद रहे। सदर कोतवाली में कोतवाली प्रभारी सुभाष राय ने पूजन कराया। इसके अलावा लोगों ने घरों में भी झांकियां सजाकर श्रीकृष्ण की पूजा की। अनपरा की लैंको कॉलोनी में अनंतेश्वर महादेव मंदिर में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एसके द्विवेदी ने पूजन किया। इस दौरान भजन संध्या में लैंको परिवार के सदस्यों ने विविध प्रस्तुतियां दी। नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की... के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस मौके पर एसडी सिंह, एनएन तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, अजीत रघुवंशी, सुजीत सिंह, मनोज शाही, सतीश पांडेय, दीपक पांडेय, अभिषेक राय, ध्रुव शुक्ला, निलेश पांडेय आदि मौजूद रहे। चोपन: नगर के कैलाश मंदिर, मां वैष्णो मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। अचलेश्वर महादेव मंदिर पर महंत पं. मुरली तिवारी ने पूजन कराया। संगीत शिक्षक त्रिवेणी तिवारी ने भजन की प्रस्तुति दी। इस दौरान सचिव चंद्रप्रकाश तिवारी, तबला वादक विमल पांडेय, तारकेश्वर चौबे, पं. ओमप्रकाश तिवारी, अखिलेश पांडेय, संतोष कुमार बबलू, कुंजबिहारी सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय, रतन अग्रहरी, रोहित पाठक आदि मौजूद रहे। कोटा खास में ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो कार्यक्रम हुआ। सलखन: जिला कारागार में बंदियों ने कारागार परिसर में झांकी सजाकर हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र समेत गुरमा नगर पंचायत में भी जगह-जगह झांकियां सजाई गई।
विज्ञापन

ओबरा के श्री राम मंदिर में सजी श्री कृष्ण की झांकी
ओबरा। थाना परिसर में सोमवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। थाना परिसर में अद्भुत झांकी सजाई गई। प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें कलाकारों ने भक्ति गीतों पर भव्य मनमोहक झांकी के साथ सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से समा बांध दी। श्रीराम मंदिर में भी राम मंदिर समिति के सचिव नीलकांत तिवारी की अध्यक्षता में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। झांकी दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इस मौके पर प्रमुख रूप से कृष्णानंद वर्मा, सुशील सिंह, आशीष तिवारी, सुनील अग्रवाल, सचिन तिवारी, पुजारी राममिलन तिवारी, निलेश मिश्रा, छोटे लाल मिश्रा, ज्ञान शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन समीर माली ने किया। उधर, स्थानीय श्री गीता मंदिर, हनुमान मंदिर, थाने के समीप स्थित मंदिर, करुणेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर 10, संकटमोचन मंदिर सहित सभी मंदिरों आदि स्थानों पर भी धूमधाम से पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीपीसी रिहंद में सजी मोहक झांकी
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर में मुख्य महाप्रबंधक देबब्रत पॉल ने अन्य अतिथियों के साथ विधि.विधान से मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। उनसे रिहंद स्टेशन एवं देश की सलामती के लिए दुआ मांगी। इसके एक दिन पूर्व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें श्रीमद्भगवद्गीता गीता से संबन्धित प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे गए थे। सभी प्रतिभागियों को श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तक उपहार के रूप में प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed