फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees queued up in the temples even before the doors opened.

Sonebhadra News: कपाट खुलने से पहले ही मंदिरों में लग गई भक्तों की कतार

Thu, 03 Oct 2024 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees queued up in the temples even before the doors opened.
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को जनपद स्थित देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मंदिरों से सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। मंदिर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। वहीं भीड़भाड़ को देखते हुए रुट डायवर्जन भी करना पड़ा। जिले के 14 प्रमुख मंदिरों में 45000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज मेन चौक स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में भोर से ही दर्शन पूजन के लिए भक्त पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ ही भक्तों की भीड़ बढ़़ती गई। सुबह आठ बजे के बाद भक्तों की ज्यादा भीड़ देखी गई। कतारबद्ध होकर भक्तों ने शीतला माता का दर्शन पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में पीछे स्थित नीम के पेड़ में जलाभिषेक किया और परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं का दर्शन पूजन किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला एवं पुरुष पुलिस की तैनाती की गई थी। मेन चौक से शीतला मंदिर तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। सांई चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। पूरब मोहाल स्थित सातो मइया शीतला मंदिर और दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दूर दराज से पहुंचे भक्तों ने दर्शन पूजन किया और मंगल की कामना किए। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में व्रतियों की ज्यादा भीड़ रही। शाम के वक्त भी आरती पूजन के समय भीड़ देखी गई। वहीं दूसरी तरफ आस्थावान अपने घरों में कलश स्थापना करके देवी आराधना करने में जुट गए हैं। शुभ मुहुर्त में कलश स्थापना किया गया। ग्रामीण अंचल में स्थित देवी मंदिरों में भी दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रहीं।
विज्ञापन

दुदहिया मंदिर में भक्तों ने किया दर्शन पूजन
बीजपुर। जरहा न्याय पंचायत के समूचे क्षेत्र के अजिरेश्वर धाम, शिव मंदिर, दुदहिया मंदिर सहित पंडालों व घरों में भक्तों ने कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजन अर्चन किया। लोगों ने परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना किए। सुबह से मंदिरों में पूजन अर्चन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा में कटी महिलाओं की चेन
चोपन। डाला में वैष्णो मंदिर से निकली श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा के दौरान कई महिलाओं की चेन कट गई। उत्साह के साथ यात्रा में शामिल महिलाएं घटना के बाद मायूस रहीं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों ने नाराजगी भी जताई। चोपन के क्राइम प्रभारी निरीक्षक इऱफान खान ने बताया कि अभी इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।

ज्वालामुखी मंदिर में 15 हजार भक्तों ने नवाया शीश

शक्तिनगर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां ज्वालामुखी का हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। मंदिर के पुजारी हेमंत मिश्र ने बताया कि करीब 15 हजार भक्तों ने पूजा अर्चना की। भोर से ही मंदिर में भक्तों का तांता लग गया।

यूपी के बाॅर्डर पर स्थित ज्वालामुखी मंदिर पर दर्शन के लिए पड़ोसी राज्य मप्र, छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार के श्रद्धालु पहुंचे थे। नारियल, चुनरी, पेड़ा, मिश्री, सिंदूर, बिंदी आदि चढ़ाकर माता रानी के दर्शन पूजन कर भक्त भावविभोर हो गए। इस मंदिर परिसर में अन्य कई देवी-देवताओं की छोटी-छोटी मूर्तियां स्थापित हैं। माता रानी की पूजा आदिवासी समाज के भक्त पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक आज भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed