फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees of Brahmacharini form worshiped

ब्रह्मचारिणी स्वरूप की भक्तों ने की आराधना

Sun, 18 Oct 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Devotees of Brahmacharini form worshiped
राबर्ट्सगंज ब्रह्मनगर स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र पर भजन कीर्तन करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की। दर्शन पूजन करने के लिए देवी मंदिरों में अलसुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। देवी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात रहे। भीड़ की वजह से मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, सातो शीतला मइया मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और बरकरा गांव स्थित काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजन अर्चन की। दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में भक्तगण दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए नजर आए। वहीं नवरात्र के दौरान बच्चों का मुंडन संस्कार कराने वालों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

घोरावल प्रतिनधि के अनुसार, शिवद्वार स्थित उमामाहेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिर के पुजारी सुरेश गिरि ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मंदिर में भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है। घोरावल नगर स्थित माता दुर्गा के मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, बर कन्हरा स्थित माता काली के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर स्थित मां काली के दरबार में सैकड़ों भक्तों ने मत्था टेका। सामाजिक दूरी बनाते हुए भक्तों ने दर्शन पूजन किया और मां को प्रिय नारियल, चुनरी चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों भक्तों ने वैष्णो मंदिर में टेका मत्था
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे डाला बारी में मां वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सैकड़ों भक्तों ने मत्था टेका। नारियल, चुनरी मां को चढ़ाया। भक्त गुफा में स्थित पिंडी स्वरूप में विराजमान त्रिदेवियों का दर्शन पूजन किए। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। मंदिर के बाहर भक्तगण नारियल फोड़े। व्यवस्था में कर्मचारी लगे रहे। भक्तों को मास्क पहनने पर ही दर्शन पूजन के लिए मंदिर के अंदर जाने दिया जा रहा था। मंदिर में थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed