फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees climbed Motki hill and saw Bajrangbali.

Sonebhadra News: मोटकी पहाड़ी चढ़ भक्तों ने किए बजरंगबली के दर्शन

Sun, 12 Nov 2023 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees climbed Motki hill and saw Bajrangbali.
बीजपुर। क्षेत्र के सिंदूर ग्राम पंचायत के धरतीडाड़ में स्थित मुकुट मोटकी पहाड़ी पर आयोजित मेले में बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। यूपी के अलावा सीमावर्ती मप्र, छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

समिति की ओर से पूरी रात रामचरितमानस का पाठ किया गया। पहाड़ी के नीचे मेले में बच्चों-महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। दूरदराज से आए दर्शनार्थी मनोकामना पूर्ण होने पर घने जंगल में जगह-जगह रोट बनाकर हनुमान जी को भोग लगाया। संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बकरिहवा कमेटी की ओर से दर्शनार्थियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मोटकी पहाड़ी पर वर्ष 1972 से मेले का आयोजन होता आ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। वहीं कुछ पुलिस कर्मी सादे वेश में भी नजर आए। मोटकी मुकुट समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, आलोक सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed