फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees became proud after seeing the form of Shri Ram

श्रीराम के बालरूप का दर्शन कर भक्त हुए भाव विभोर

Sat, 17 Oct 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees became proud after seeing the form of Shri Ram
बभनी रामलीला में राजा दशरथ पुत्र भाई राम लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न - फोटो : SONBHADRA
बभनी। क्षेत्र के असनहर और बभनी कस्बे में चल रहे रामलीला के दूसरे दिन रामजन्म के लीला का मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम के बालरूप का दर्शन कर सभी दर्शक भाव विभोर हो गए। रामलीला मंचन में मां पृथ्वी राक्षसों के उत्पात से पीड़ित होकर ब्रह्मा जी के पास जाती हैं। आकाशवाणी होती है कि मैं अयोध्या के राजा दशरथ के घर अवतार लूंगा और राक्षसों का विनाश होगा। राजा दशरथ दरबार में चिंतित होकर बैठ जाते हैं, गुरु वशिष्ठ ध्यानमग्न होकर देखते हैं और दशरथ को पुत्रज्येष्ठी यज्ञ करवाने के लिए कहते हैं। गुरु के आज्ञा के अनुसार राजा दशरथ शृंगी ऋषि को बुलाकर यज्ञ करवाते हैं। यज्ञ के बाद प्रभु का जन्म होता है और अयोध्या में बधाई बजने लगती है। राजा दशरथ पूरे अयोध्या नगरी में सोना, चांदी बटवाते हैं। इसके बाद राजा दशरथ अपने चारों पुत्रों का नामकरण कराते हैं। गुरु वशिष्ठ नामकरण करते हैं। व्यास लालकेश के द्वारा रामलीला का सफल मंचन कराया गया। इस मौके पर मेंहीलाल, रामजनक, नंदलाल, उमेश कुमार, रामदेव, रामनरेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed