{"_id":"6470f131db4e697ca808ecf3","slug":"development-will-be-done-with-330-lakhs-new-financial-year-sonbhadra-news-c-20-1-224484-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नए वित्तीय वर्ष में 330 लाख से कराया जाएगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नए वित्तीय वर्ष में 330 लाख से कराया जाएगा विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सदर ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक शुक्रवार को ब्लाॅक प्रमुख अजीत रावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें नए वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों की रुपरेखा तैयार की गई। शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों से उसके अनुरूप 330 लाख की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने का आह्वान किया गया।
बैठक में डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीपीआरओ विशाल सिंह ने विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत को आवंटित धनराशि के बारे में बताते हुए कार्ययोजना बनाकर देने को कहा।
डीआरडीए के परियोजना निदेशक आरएस मौर्य ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत छूटे हुए परिवारों के चयन व आवंटित धनराशि के सापेक्ष कार्य पूर्ण कराने को कहा। सीडीपीओ ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच आदि में सहयोग की अपेक्षा की। समाज कल्याण अधिकारी ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांवों का चयन कराकर वहां कराए जाने वाले विकास कार्य के बारे में बताया। ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को समन्वय बनाकर गांवों के विकास को गति देने का आह्वान किया। बीडीओ ने बताया कि वर्ष 2021-22 के सभी 37 कार्य पूर्ण करा लिए गए हैं, जबकि 2022-23 के पंचम वित्त के सभी 20 कार्य पूर्ण हैं। 15वें वित्त में 23 कार्यों में से 18 कार्य पूर्ण हो गए हैं। पांच पर कार्य चल रहा है। वर्ष 2023-24 के लिए 330 लाख की कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराने के लिए सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। बैठक में अवधेश चौबे ,सुरेश शुक्ला, सुधीर श्रीवास्तव, दिलीप पटेल, पवन शुक्ला, रामसेवक सिंह, संतोष, चंद्रभान सिंह, अनूप तिवारी, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।