फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Development of poor is happening under the leadership of PM Modi

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा गरीबों का विकास

Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Development of poor is happening under the leadership of PM Modi
राबर्ट्सगंज पुसौली भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.संजय निर? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक पुसौली स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। बैठक के बाद अनुसूचित बस्ती में समरसता सहभोज में हिस्सा लेकर पार्टी नेताओं ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संजय निर्मल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जो कार्यकर्ता आज सामने बैठे हैं वही कल मंच पर बैठेंगे। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है। इसमें सबसे ज्यादा विकास गरीबोें का हो रहा है। गरीब सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति के हैं। कहा कि अनुसूचित जाति के लोग जाग चुके हैं। वह मजबूती से भाजपा के साथ हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा ने सबका सम्मान सबका विकास को ही आधार बनाकर काम किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि विपक्षी दल अब तक अनुसूचित जाति को देश की मूल धारा से हटाने का काम करते रहे, जबकि उनका सही सम्मान भाजपा सरकार में किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार और संचालन पन्नालाल पासवान ने किया। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रजनीश कनौजिया, जितेंद्र सोनकर, दीपक कन्नौजिया, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेंद्र पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुंदर निषाद, उदयनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed