{"_id":"5b9ff21c867a557f677343ae","slug":"details-of-the-expatriation-of-bangladeshis","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशियों का खंगाला जा रहा ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेशियों का खंगाला जा रहा ब्यौरा
sonbhadra news
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में अवैध रूप से रहे बांग्लादेशियों की पुलिस ने व्यौरा खंगालना शुरू कर दिया है। इनके अलावा ऐसे कर्मचारी और मददगारों की सूची तैयार की जा रही है जिन लोगों ने बांग्लादेशियों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, निवास प्रमाण पत्र बनवाने में मदद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से बांग्लादेशियों और उनके मददगारों मेें हड़कंप मच गया है।
प्रदेश सरकार ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके कई बांग्लादेशियों ने स्थानीय कुछ लोगों एवं संबंधित विभागों के कर्मचारियों से सांठगाठ करके मतदाता सूची में खुद का नाम शामिल करा लिए हैं। इतना ही नहीं अपने परिवारीजनों के नाम से राशन कार्ड, आधार कार्ड भी बनवा लिया है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस प्रशासन ने बांग्लादेशियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस बंगलादेशियों ने अपने प्रवास के लिए कौन-कौन से अभिलेख, सुविधाएं प्राप्त कर ली है, इसका भी पता लगा रही है। इसमें राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड आदि हो सकते हैं। उपरोक्त अभिलेखों तथा सुविधाओं के बारे में जांच पूरी होने पर उनके निस्तारीकरण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर होगी। बिचौलियों, विभागीय कर्मचारियों/अधिकारियों की पहचान की जा रही है जिन्होंने बांग्लादेशियों को सुविधाएं प्रदान करने में सहयोग प्रदान किया है। उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। अवैध बांग्लादेशियों के फिंगर प्रिंट प्राप्त करके उन्हें राज्य फिंगर प्रिंट ब्यूरो में भेजा जाएगा। इसकी भनक लगते ही जिले में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशियों और उनको पनाह देने वालों में खलबली मच गई है।
शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारियों को बांग्लादेशियों का सहयोग करने वालों की भी सूची तैयार कराई जा रही है। चिन्हाकंन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
किरीट राठोड
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र