फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Department is alert from the third wave, children are getting trekked

तीसरी लहर से चौकन्ना है विभाग, बच्चों की हो रही ट्रेकिंग

Sat, 03 Jul 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Department is alert from the third wave, children are getting trekked
कोरोना की तीसरी लहर से जूझने के लिए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस लहर में बच्चों पर खतरे की चेतावनी के मद्देनजर शून्य से 18 वर्ष की आयु वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी और प्रमुख निजी अस्पतालों में ऐसे बच्चों को ट्रैक किया जा रहा है, जिन्हें सर्दी-खांसी, बुखार की शिकायत है। पिछले एक महीने के दौरान इस आयु वर्ग में कोरोना के नौ केस चिह्नित हुए हैं। इसमें से पांच केस 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों में हैं।
विज्ञापन

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में हालात काफी भयावह हुए थे। इस लहर में ज्यादातर युवा और बुजुर्ग ही चपेट में आए थे। लिहाजा इस वर्ग को सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया जोरों पर है। 18 वर्ष से कम आयु वालों के लिए अभी टीका नहीं आया है। इस वर्ग की प्रतिरोधक क्षमता भी अपेक्षाकृत कम होती है। ऐसे में कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चे ही ज्यादा संवेदनशील है। इसके मद्देनजर अभी से अस्पतालों में बच्चों के बेहतर उपचार की सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही है। जिला प्रशासन ने इससे भी आगे की तैयारी शुरू कर दी है। तीसरी लहर की दस्तक से पहले ही ऐसे बच्चों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके लिए सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी और प्रमुख निजी अस्पतालों में ट्रेकिंग की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले सर्दी-खांसी, बुखार से पीड़ित बच्चों की एंटीजन किट से कोविड जांच की रही है। इनमें से पॉजिटिव मिलने वालों को अलग रखकर उपचार किया गया है। इस कवायद के माध्यम से विभाग यह सुनिश्चित कर लेना चाह रहा है कि दबे पांव तीसरी लहर दस्तक दे भी तो उसकी पहचान और नियंत्रण में किसी भी तरह की देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed