{"_id":"658c5d11d130fed7230f3696","slug":"demonstration-of-contract-workers-for-salary-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-7556-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वेतन के लिए संविदा कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वेतन के लिए संविदा कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर के संजीवनी चिकित्सालय में कार्यरत संविदा कर्मियों ने वेतन भुगतान को लेकर बुधवार को प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। पावर प्रोजेक्ट के अफसरों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
बताया जा रहा है कि बिजली परियोजना के आवासीय परिसर स्थित संजीवनी चिकित्सालय में कार्यरत संविदा कर्मियों को कई माह से वेतन नहीं दिया गया। इसी से नाराज दर्जन भर से अधिक संविदा कर्मियों ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के युवा नेता मुकेश सिंह के नेतृत्व में ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा दो माह का वेतन राष्ट्रीय हॉलिडे का भुगतान एवं वर्दी न दिया गया है। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य महाप्रबंधक, चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि नए ठेकेदार को जब से कार्य मिला है तब से संविदा कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे ड्यूटी करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। वेतन न मिलने से जीविका की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हंगामा बढता देख कार्मिक विभाग के अवधेश पाण्डेय ने मौके पर पहुंच कर संविदा कर्मियों से वार्ता कर शनिवार तक समाधान करने का आश्वासन दिया।