फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration for the demand of bypass outside the city

नगर के बाहर बाईपास की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for the demand of bypass outside the city
राबर्ट्सगंज में बाईपास बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी।-स? - फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज नगर के बाजार को बचाने के लिए लंबे समय से नगर से बाहर बाईपास बनाने के मांग हो रही है। इसके लिए प्रस्ताव पास करने की मांग को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने बुधवार को धर्मशाला रोड पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी के नेतृत्व में सोनकर कटरा के पास धर्मशाला रोड राबर्ट्सगंज पर नगर के व्यापारियों ने नगर के बाहर से बाईपास बनाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की मुख्य बाजार धर्मशाला, मेन चौक-रेलवे फाटक रोड पर बीस हजार से ज्यादा लोग निवास करते हैं। इस मार्ग को स्टेट हाइवे घोषित कर दिया गया है। जो दुकानों को उजाड़ने की साजिश है।
विज्ञापन

सभी ने नगर के बाहर बाईपास के निर्माण की मांग की। राजकुमार सोनी ने कहा कि नगर के बाहर बाईपास की मांग कई महीनों से मानवाधिकार संगठन उठा रहा है। जनप्रतिनिधि व नेता उदासीन बने हैं। जो नहीं चाहते हैं कि नगर के बाहर से बाईपास बने। इस मौके पर पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के प्रमुख पवन सिंह, जिला महासचिव शशि सिंगला, सरदार अर्जुन सिंह, सुजीत केशरी, मनोज केशरी, शशि सिंह पटेल, चेतलाल, सोनू, दीपक अग्रवाल, विनोद सिंह, नितेश सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed