{"_id":"60cf7a978ebc3e7ceb5a5c93","slug":"demonstration-for-road-repair-sonbhadra-news-vns595935799","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज घोरावल मार्ग स्थित कम्हारी गांव के समीप सड़क मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ल?
- फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज घोरावल मार्ग स्थिति कम्हारी गांव के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर गांव के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों में गिट्टी नहीं डाली जा रही है। इस मार्ग पर आए दिन लोग गिरकर घायल होते हैं।
राबट्सगंज-घोरावल मार्ग स्थिति कम्हारी गांव के समीप क्षतिग्रस्त सड़क पर जलभराव के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि जिला मुख्यालय की सड़क खराब होते जा रही है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर दो फिट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर गिट्टी बिखर गई है।
लोगों के बीच यही सड़क और जानलेवा साबित हो रही है। रहवासी लल्लन सिंह का कहना है कि घोरावल रोड खराब होने पर उसकी मरम्मत नहीं हो रही तो फिर अन्य मार्गों का क्या हाल होगा। क्योंकि इस मार्ग से सांसद विधायक, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों का आवागमन होता है। बदहाल सड़कों की हालत तो केवल छोटे वाहन चालकों को पता होती है। कुछ इसी तरह की परेशानियों ने शहर से गुजरने वाले लोगों समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में लल्लन सिंह, हीरालाल, सुनील, चंदन, त्रिलोकी, रामअवतार, नंद लाल सोनी, राम कुमार, पिंटू तिवारी, धीरज मोदनवाल, विष्णु,मकसूदन, सोनू, पन्नालाल, कपिल देव आदि शामिल रहे।