फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration demanding removal of country liquor shop

Sonebhadra News: देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Fri, 21 Apr 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding removal of country liquor shop
ओबरा। स्थानीय सेक्टर दस के रहवासियों ने शुक्रवार को देसी शराब की दुकान को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर दुकान के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बीते 22 वर्षों से देसी शराब की दुकान रेलवे स्टेशन ओबरा डैम के पास संचालित होती रही है, मगर चालू वित्तीय वर्ष में इस दुकान को गलत ढंग से स्थानांतरण कर सेक्टर दस के नई बस्ती शांति नगर में खोल दिया है। इससे रहवासियों को शराबियों के उत्पात से परेशानी उठानी पड़ रही है। सकड़ों पर शराबी हुड़दंग करते हैं। रहवासी क्षेत्र के समीप दुकान खोलना पूर्णतया गलत है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश बढ़ रहा है। रहवासियों ने मांग किया है कि दुकान को विगत 22 वर्षों पूर्व बनाई गई अपने पुराने चौहद्दी रेलवे स्टेशन के समीप से ही संचालित कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में रहवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में में कैलाश गोंड, राज, गुड्डी, राजू भारती, प्रभावती देवी, विजय यादव, संदीप गुप्ता, श्यामलाल, गुड्डू सेठ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed