फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration against commercial mining

कामर्शियल माइनिंग के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 08 Nov 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against commercial mining
शक्तिनगर। कामर्शियल माइनिंग के खिलाफ रविवार को एनसीएल के कोयला मजदूरों ने कई जगह गेट मीटिंग, जनजागरण व प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) द्वारा आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

केंद्र सरकार व्यवसायिक खनन के लिए प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव की प्रक्रिया क्रमश: आगे बढ़ रही है। कोयला क्षेत्र में इसी प्रस्ताव का विरोध हो रहा है। इससे पहले कोयला कामगार हड़ताल के जरिए एकता दिखा चुके हैं। विरोध के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत रविवार को भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएमएस से संबद्ध भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ द्वारा कोयला परियोजनाओं में कार्यक्रम प्रभारी मुन्नी लाल यादव, श्रमिक संघ के अध्यक्ष हीरामणि यादव, महमंत्री पीके सिंह की अगुवाई में कामर्शियल माइनिंग के खिलाफ नारेबाजी, गेट मीटिंग, जनजागरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में कोयला क्षेत्रों से डीपी दुबे, आरपी पटेल, राकेश पाण्डेय, तेजुलाल, उमेश सिंह, अमर नाथ सिंह, एनके सिंह, जेपी शुक्ला, छोटे लाल शाह, दिलीप पांडेय, शशिपाल सिंह, पुरूषोतम कुमार , दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रचन प्रसाद, आरके तिवारी, बबुआ राम , बिपिन सिंह, नीतीश सिंह, श्याम धर दुबे, सतरजीत सिंह, आरबी सिंह, दयाराम, डीएन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed