फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrated to demand for creating Duddhi district

दुद्धी जिला बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 31 Oct 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated to demand for creating Duddhi district
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के लोगों ने शनिवार दोपहर में कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के लोगों का कहना है कि शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं किया है। इससे लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि सरकार दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता है। इसके बावजूद तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और न ही क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि करीब तीन दशकों से दुद्धी को जिला बनाने की मांग की जा रही है। किसी भी सरकार ने अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया। पूर्व बार संघ अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो क्षेत्र के लोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, विश्वनाथ गुप्ता, प्रेमचंद यादव, प्रभु सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सत्य नारायण यादव, राकेश मिश्रा, राम अजोर भारती, रामावती, रामविचार चौधरी, प्रेमचंद यादव, नंदलाल, अजय रतन जायसवाल, आशीष गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed