फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrated protest against jam on bad road

खराब सड़क पर लग रहे जाम के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 21 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated protest against jam on bad road
रेणुकूट। क्षेत्र के मुर्धवा में स्थित राधाकृष्ण मंदिर के समीप रविवार की शाम खस्ताहाल सड़क में चार ट्रकों के खराब होने से जाम लग गया। इससे आक्रोशित नगर वासियों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय की अगुवाई में जमकर नारेबाजी की। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से वाहनों की काफी लंबी लाइन लग गई थी।
विज्ञापन

रविवार की शाम को खराब सड़क की वजह से राधा कृष्ण मंदिर के समीप मुख्य मार्ग में बने बड़े-बड़े गड्ढों में चार ट्रक फंसकर खड़ी हो गई, जिससे वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। चार ट्रकों के खड़े हो जाने के बाद दोनों तरफ से जब वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई तो स्थानीय नागरिक भी सड़क की दुर्दशा को लेकर आक्रोशित हो उठे और क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय के अगुवाई में जमकर नारेबाजी की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि सड़क की दुर्दशा के लिए उन्होंने कई बार पत्राचार किया और अधिकारियों से मिलकर भी सड़क निर्माण की मांग की गई। लेकिन स्थानीय प्रशासन सड़क निर्माण के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे सड़क की स्थिति बदतर हो गई। खबर लिखे जाने तक सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान कौशल पांडेय, उमेश ओझा, सत्यप्रकाश पांडेय, अनिल सिंह, दुर्गेश, बंटी सिंह, अखिलेश यादव, विमलेश समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed