फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrated efficiency in rescue operations in bomb blasts and fire incidents

Sonebhadra News: बम मिलने और आग लगने की घटनाओं में बचाव कार्य की दिखाई दक्षता

Mon, 18 Aug 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated efficiency in rescue operations in bomb blasts and fire incidents
सोनभद्र। आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सोमवार को पुलिस बल ने जिले में विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल (डेमो) किया। कहीं बम मिलने की सूचना पर बचाव कार्य का अभ्यास किया गया तो कहीं आग लगने और आत्मघाती हमले की दशा में जवानों ने राहत कार्य में दक्षता प्रदर्शित की।
विज्ञापन

थाना मांची अंतर्गत पोस्ट सिलहट में 48वीं आईआर वाहिनी के एफ दल ने एंबुश और चांस एनकाउंटर की तैयारी का डेमो प्रस्तुत किया। इसमें सूचना प्राप्त होने के बाद एरिया कॉर्डनिंग, संदिग्धों पर नियंत्रण, आत्मघाती हमले की स्थिति में तलाशी और घायलों को प्राथमिकता से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया को दिखाया गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में 39वीं वाहिनी पीएसी जी दल मिर्जापुर के एक प्लाटून ने बम मिलने की सूचना पर प्रतिक्रिया का अभ्यास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 100 मीटर क्षेत्र को खाली कराया। भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया और बम स्क्वाड को बुलाकर बम को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कराया। वहीं, पुलिस अधिकारी कॉलोनी चुर्क में 26वीं पीएसी ई दल गोरखपुर कैंप ने आग लगने की स्थिति से निपटने का डेमो किया। इसमें आग लगने पर सूचना प्रसारित करना, प्रभावित क्षेत्र को खाली कराना, प्राथमिक साधनों से आग पर काबू पाना और अग्निशमन दल से समन्वय स्थापित करने जैसे कदम शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन अभ्यासों का उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्पर, समन्वित और सुरक्षित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित करना है, ताकि भविष्य में किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कुशलता से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed