फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrated against the eviction of tribals

आदिवासियों के बेदखली के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated against the eviction of tribals
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चोपन ब्लॉक के खरहरा ग्राम पंचायत के गौरघट्टी टोला में प्रदर्शन किया और आदिवासियों को वन भूमि से बेदखल न किए जाने की मांग की गई। इस दौरान गोंडवाना रत्न हीरा सिंह मरकाम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्षों से जंगल की जमीन में गुजर बरस कर रहे आदिवासियों को उनको बेदखल करना उचित नही है। आदिवासियों के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा। अगर जंगलों में रहने वाले आदिवासियों को बेदखल किया गया तो ब्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिला महासचिव बद्री गोंड़ ने कहा कि जंगल मे रहने वाले लोगो पर वन विभाग के अधिकारी लगातार अत्याचार कर रहे है। मनमानी नही होने दिया जायेगा। जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को वनाधिकार कानून बनाकर आदिवासियों को सशक्त बनाने का काम किया था, लेकिन भाजपा सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ा है। जंगलों में रह रहे लोगो को फर्जी मुकदमे में फंसाया जाता है। इस मौके पर शेतराम केशरी, संतोष गोंड़, ईश्वर प्रसाद, बिन्दु भारती, लखपतिया गोंड, मुनिया गोंड़, कमलेश गुप्ता,संदीप गुप्ता,मनोज यादव, राधेश्याम, विजय सिंह गोंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed