फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demands to convince adamant engineer and employee

मांगें मनवाने की जिद पर अड़े इंजीनियर और कर्मचारी

Sat, 04 Jul 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 04 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Demands to convince adamant engineer and employee
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (वाराणसी मंडल) के खिलाफ चल रहा इंजीनियर और कर्मचारियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीसरे दिन शनिवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले इंजीनियरों और कर्मचारियों ने सीई के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि अगर शीघ्र मांगों को पूर्ण नही हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्य अभियंता की होगी।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए इंजीनियर और कर्मचारी प्रांतीय खंड दफ्तर के बाहर पहुंच कर धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यालय में कामकाज ठप होने से ठेकेदार इधर, उधर भटकते रहे। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अपने पावर का दुरुपयोग करते हुए इंजीनियरों और कर्मचारियों को शोषण कर रहे है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिनों से प्रांतीय खंड दफ्तर में तालेबंदी होने से विकास कार्य पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। है। प्रदर्शन मेें डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष ओपी सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अमरचंद्र गुप्ता,मनीष चौबे, रामकृत सिंह यादव, सुरेंद्र नाथ वर्मा, अखिलेश चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed