फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demanded to send the MP to jail after getting the controversial statement investigated

विवादित बयान की जांच कराकर सांसद को जेल भेजने की मांग की

Tue, 09 Nov 2021 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Demanded to send the MP to jail after getting the controversial statement investigated
राबर्ट्सगंज स्वर्ण जयंती चौक पर विरोध प्रदर्शन करते टीम 50 की टीम। - फोटो : SONBHADRA
सांसद पकौड़ी कोल का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को टीम 50 के कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों पर हमले और गवाहों को धमकाने संबंधित वायरल हो रही वीडियो की जांच कराकर सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

टीम 50 के नेता नीतीश कुमार और अनुराग पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पकौड़ी लाल कोल का विवादित बयान क्षमा मांगने मात्र से समाप्त होने वाला नहीं है। जब तक संवैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होगी टीम- 50 लड़ाई जारी रखेगा। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पांडेय ने कहा कि प्रदेश की राजधानी दूर होने के कारण सोनभद्र के लोगों की आवाज राजधानी लखनऊ नहीं पहुंच पाती। इसलिए ही अलग पूर्वांचल राज्य बनाने की लड़ाई पूर्वांचल नव निर्माण मंच लड़ रहा है। सत्यम पांडेय व आनंद शुक्ला ने सांसद के विवादित बयान पर कार्रवाई ना किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। दीपक और प्रेमशंकर राय ने सांसद के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में आलोक चतुर्वेदी, अनुराग पांडेय, संतोष पांडेय, आनंद शुक्ला, गोलू पांडेय, अनुराग पांडेय, शशांक देव पांडेय, हरिओम पति तिवारी, चंदन पांडेय, महेंद्र मिश्रा, प्रेम, सुमित तिवारी, विशेष देव, सत्यम पांडेय, अरविंद, रामअनुज धर द्विवेदी, विशाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed